फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब के पर्यावरण संकट पर जताई चिंता, युवाओं से संघर्ष में जुड़ने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के पीएल आनंद ऑडिटोरियम में वीरवार को ‘पंजाब का पर्यावरण संकट’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें पब्लिक एक्शन कमेटी के जसकीरत सिंह और पत्रकार स्वर्ण दानेवालिया ने पंजाब में बढ़ते पर्यावरण संकट पर चिंता जताई।
विज्ञापन

जसकीरत सिंह ने कहा कि लुधियाना में कपड़ा और सीमेंट फैक्ट्रियों के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। वह लंबे समय से इस समस्या के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए युवाओं को भी पर्यावरण संरक्षण के संघर्ष से जुड़ना होगा।
पत्रकार स्वर्ण दानेवालिया ने अवैध माइनिंग के दुष्प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसका असर भले तुरंत दिखाई न दे, लेकिन यह अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर खतरा है। इससे हवा की गुणवत्ता के साथ खेती भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार और लोगों से मिलकर स्थायी समाधान के लिए गंभीर प्रयास करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें