फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलेंगे संघर्षरत कम्पयूटर टीचर

Fri, 03 Jan 2014 02:26 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी स्कूलों में कई साल से कार्यरत 150 से अधिक कंप्यूटर टीचर्स और डाटा एंट्री आपरेटर की नियमित करने की मांग को चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी। अब शिक्षक जल्द ही अपनी मांगों को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रखने के लिए दिल्ली जाएंगे।

कंप्यूटर शिक्षकों की भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। 100 के करीब शिक्षक सेक्टर-20 मस्जिद ग्राउंड में शिक्षा विभाग के खिलाफ डेरा डाले हुए हैं।

वीरवार को यूटी कैडर एजुकेशनल इंपलाइज यूनियन प्र्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज की अगुवाई में पांच सदस्यों का दल प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा से मिला।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शर्मा ने कंप्यूटर शिक्षकों की मांग को पूरी तरह नकार दिया और उन्हें नौकरी से हाथ तक धोने की धमकी तक दे डाली। कंबोज के अनुसार इस तरह की धमकी लोकतंत्र के खिलाफ है।
विज्ञापन


शिक्षकों के अनुसार पंजाब और दिल्ली ने कंप्यूटर टीचर्स को ढाई साल की सर्विस के बाद रेगुलर कर दिया। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन अपने शिक्षकों के खिलाफ बेरुखी दिखा रहा है।

कंबोज ने बताया कि जल्द ही शिक्षकों का दल अपनी मांगों को दिल्ली में राहुल गांधी के सामने रखेगा।

उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को कंप्यूटर टीचर बड़े स्तर पर विरोध रैली निकालेंगे। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचर्स का कई सालों से विभाग ने वेतन भी नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें