फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन से गुहार- बच्चों की पढ़ाई हो रही है बाधित, कंप्यूटर मार्केट खोली जाए

Thu, 07 May 2020 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

कंप्यूटर मार्केट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर सेक्टर 20 की मार्केट को खोलने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि शहरवासियों को इस समय उनकी बहुत ज्यादा जरूरत है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। प्राइवेट कंपनियां वर्क फ्रॉम होम पर जोर दे रही हैं। ऐसे में बच्चों से लेकर लोगों कंप्यूटर, लैपटॉप की जरूरत पड़ रही है। लॉकडाउन की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कंप्यूटर मार्केट को कुछ घंटे के लिए खोलने की स्वीकृति दी जाए।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नरेश गर्ग ने कहा कि प्रशासन चाहे तो सिर्फ चार से पांच घंटे शॉप खोलने की अनुमति दे सकता है। इसके लिए सभी व्यापारी राजी हैं। दरअसल, प्रशासन ने शहर की सभी डिवाइडिंग रोड पर स्थित दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है। सेक्टर 20 की कंप्यूटर मार्केट दक्षिण मार्ग पर स्थित है। एसोसिएशन का कहना है कि उनके ग्राहक आमतौर पर शिक्षित और जागरूक होते हैं। ऐसे में वे सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियम कानून का अच्छी तरह से पालन करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन को दोबारा से कंप्यूटर मार्केट को खोलने के लिए विचार करना चाहिए।

एसोसिएशन के सीनियर सदस्य अजय शर्मा का कहना है कि चंडीगढ़ के बच्चों का भविष्य ही कंप्यूटर मार्केट पर टिका हुआ है। आज भी कई बच्चे कंप्यूटर मार्केट में भटक रहे थे। कई के लैपटॉप खराब है तो कुछ के डेस्कटॉप। आजकल हर बच्चा ऑनलाइन क्लासेज ले रहा है। इस समय दोनों ही इलेक्ट्रानिक्स आइटम को आवश्यक सामान में शामिल करना चाहिए। मेरी चंडीगढ़ प्रशासन से गुजारिश है कि चंडीगढ़ प्रशासन दोबारा से अपने फैसले पर विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें