फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूलों में कंप्यूटर लैब का 400 करोड़ रुपये से होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों से किया संवाद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) संगरूर में शिक्षकों से संवाद के जरिये शिक्षकों से सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया। बैंस ने शनिवार को जिले के स्कूल प्रमुखों से विशेष बातचीत करते हुए उनसे सुझाव लिए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ स्कूलों में सुविधाएं प्रदान करने के लिए और काम किया जा सके।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने 400 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर लैब के नवीनीकरण की योजना की घोषणा की। शिक्षकों के तीसरे बैच को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जाएगा जिसकी चयन प्रक्रिया केवल मेरिट आधारित होगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में तकनीकी एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से संवाद पहल को ऐसा मंच बताया जहां शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जाती है और शिक्षा में संयुक्त सुधार के लिए प्रयास किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें