फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में अगले छह दिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में अब आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि मुख्य तौर पर पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार को पंजाब के तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे अधिक 36.2 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.5 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 24.9 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, लुधियाना का 34.2 डिग्री, पटियाला का 36.0 डिग्री, पठानकोट का 33.8 डिग्री, बठिंडा का 34.0 डिग्री, फाजिल्का का 36.1 डिग्री, फिरोजपुर का 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2, लुधियाना का 27.2 डिग्री, पटियाला का 27.2 डिग्री, पठानकोट का 28.1 डिग्री, बठिंडा का 29.4 डिग्री, फरीदकोट का 29.5 डिग्री, फिरोजपुर का 29.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें