फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Lockdown : तीन मई से सात दिन के लिए हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित

Sun, 02 May 2021 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी घोषणा की। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश के नौ जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था।
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में 3 मई से 9 मई तक एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। गृह विभाग ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत लॉकडाउन के संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक नौ जिलों में सप्ताहांत लॉकडाउन भी लगाया था।

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन राज्य कार्यकारी कमेटी के चेयरमैन व हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सोमवार से लागू हो रहे लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के नागरिक घरों में ही रहें। किसी भी नागरिक को लॉकडाउन की अवधि में पैदल या किसी वाहन से सड़क पर या सार्वजनिक स्थान पर घूमने की अनुमति नहीं होगी।




विज्ञापन

लॉकडाउन में इन्हें रहेगी छूट

  • ऐसे लोग जो लॉ एंड आर्डर या आपात सेवाओं में तैनात हैं। इसमें म्यूनिसिपल सेवाएं, पुलिस, सेना/सीएपीएफ के वर्दीधारी कर्मचारी, स्वास्थ्य, बिजली, अग्नि शमन, मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी, कोविड-19 के तहत काम कर रहे सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इस अवधि के दौरान पहचान पत्र दिखाकर इन्हें आने-जाने में छूट मिल सकेगी।
  • किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए या परीक्षा में ड्यूटी आदि पर जाने वाले लोगों को भी एडमिट कार्ड/पहचान पत्र दिखाकर आने-जाने में छूट रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के निर्माण में लगे लोगों पर भी आने-जाने में कोई रोक नहीं होगी।
  • राज्य के भीतर व बाहर आवश्यक वस्तुओं को ले जा रहे वाहनों पर भी रोक नहीं होगी। ऐसे कार्यों में लगे वाहनों को पास उपलब्ध करवाए जाएंगे। ये पास लोडिंग और अनलोडिंग के स्थानों की वेरिफिकेशन के बाद जारी होंगे।
प्रदेश के सभी जिलों लॉकडाउन 3 से 9 मई तक सात दिन के लिए प्रभावी रहेगा। इस अवधि में कोरोना संक्रमण की चेन टूटती है तो ठीक अन्यथा अन्य प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। - अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री

भय का माहौल न बनाएं, सकारात्मक भूमिका निभाएं : मनोहर
कोरोना के खिलाफ लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है। सरकार महामारी के खिलाफ पूरी तरह गंभीर है। परिस्थितियों के अनुसार हमने अपने जीवन को ढाला है और अब परिस्थितियों के अनुसार ही आगे बढ़ना हैं। कोरोना की इस लड़ाई में व्यक्ति हो, विपक्ष हो, जनता हो या मीडिया, सभी को चाहिए कि भय का माहौल न बनाएं और सकारात्मक भूमिका निभाएं। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में 9 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें