फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर की मुश्किलें बढ़ी, बरगाड़ी गोलीकांड को लेकर फौजदारी शिकायत दाखिल

Fri, 05 Oct 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
Parkash singh badal & Sukhbir singh badal - फोटो : File Photo
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और बरगाड़ी गोलीकांड में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बरगाड़ी कांड में गांव तलवंडी मल्ला के रहने वाले जगदीप सिंह गिल ने लुधियाना की एक अदालत में बादल पिता-पुत्र के खिलाफ फौजदारी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने धारा 304, 307, 295 व 34 आईपीसी के तहत अदालत में दाखिल की अपनी शिकायत पर बादलों के खिलाफ बरगाड़ी कांड को लेकर संगीन आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


जगदीप सिंह ने शिकायत में बताया है कि वे सामाजिक जागृति फ्रंट के चेयरमैन हैं। उनके अनुसार 2006 से लेकर 2016 तक प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री रहे जबकि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के पास गृह विभाग भी था। पूरा प्रशासनिक नियंत्रण इन दोनों के हाथ में ही था। 10 अक्तूबर, 2015 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर सिखों में रोष था। 14 अक्तूबर को गांव बरगाड़ी के पास सिख इकट्ठे होकर अपना रोष व्यक्त कर रहे थे।

 इस दौरान फरीदकोट की पुलिस हथियारों सहित वहां आ पहुंची और उन्होंने धरना स्थल को खाली करवाने के उद्देश्य से निर्दोष सिखों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान हुई गोलीबारी में दो निर्दोष युवक मारे गए और कई जख्मी हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकल पुलिस निर्दोष सिखों पर लाठीचार्ज करने व गोलीबारी करने का काम बिना इनके निर्देश के नहीं कर सकती थी। उन्होंने पूरे प्रकरण के लिए सीनियर व जूनियर बादल को जिम्मेदार ठहराते हुए अदालत में उपरोक्त शिकायत दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई सुमित सभ्रवाल की अदालत में 9 अक्तूबर को होगी। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता अपनी गवाही अदालत में कलमबद्ध करवाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें