फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटा अकालियों ने, केस हमारे एजेंट परः सुनील जाखड़

Sat, 03 May 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा को शिकायत भेजी।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने कहा कि मलोट पुलिस ने मतदान वाले दिन आरोपी अकाली वर्करों पर कार्रवाई करने के बजाय उनके पोलिंग एजेंट पर झूठा परचा दर्ज कर दिया, जबकि अकाली वर्करों ने उनके एजेंट पर हमला कर जख्मी किया था।

अकालियों के इशारे पर पुलिस अब एजेंट और उसके रिश्तेदारों को परेशान कर रही है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।

जाखड़ ने डीजीपी को भेजी शिकायत में लिखा है कि मलोट के वार्ड नंबर 21 में बने बूथ पर अकाली वर्कर नाजायज वोट डाल रहे थे। उनके पोलिंग एजेंट परमजीत सिंह ने उन्हें मना किया। इस बारे में परमजीत ने वहां के चुनाव अधिकारी को अवगत भी करवाया।
विज्ञापन


मतदान खत्म होने पर परमजीत सिंह जब अपने घर जा रहा था कि अकाली वर्करों ने उस कर हमला कर दिया। परमजीत ने किसी के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। लेकिन मलोट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय परमजीत समेत सात लोगों पर 307 का परचा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने परमजीत को थाने में बंद रखा था। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने छोड़ दिया था और वहां के पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिलवाया था कि परमजीत को थाने में नहीं बुलाएंगे, लेकिन अब फिर पुलिस उसके घर और रिश्तेदारों के घरों में दबिश देकर तंग कर रही है।

जाखड़ ने डीजीपी पंजाब से मांग करते हुए कहा कि उक्त मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और पुलिस को आदेश दे कि परमजीत को परेशान न करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें