दिग्विजय सिंह, बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर 3 थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत में मजीठिया ने दोनों नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत में मजीठिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने सिखों और मुसलमानों दोनों को अपमानित करने के उद्देश्य से एक ट्वीट किया था। हालांकि मजीठिया ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ एक अलग शिकायत दी है।
इसमें उन्होंने कहा कि एक अखबार के साथ इंटरव्यू में स्वास्थ्य मंत्री ने श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं पर कोविड-19 के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए इंतजामों को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। वहीं, सेक्टर- 3 थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।