जिला अध्यक्ष ने बताया कि आप नेता टिंकू उन्हें अपने घर के एक कमरे में ले गए तो वहां पर एक मिनट के लिए लाइट बंद हो गई। जिसके कुछ समय बाद जब सब लोग कमरे से बाहर आए तो टिंकू कुछ पैसे वड़िंग को देने लगा। उन्होंने सोचा कहीं कोई चंदा दे रहा है। लेकिन वडिंग ने लेने से इंकार कर दिया और वापस रखने को कहा।
उसी समय पहुंचे मीडिया वालों के सामने आप नेता टिंकू ने 50 हजार रुपये दिखाकर वडि़ंग का नाम लेना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जो वीडियो टिंकू ने सोशल मीडिया पर वायरल की है वो एक साजिश और प्लानिंग के तहत की है। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।
इस संबंध में मानसा डिप्टी कमिश्नर अर्पित रियात का कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के लिए बुढलाडा के रिटर्निंग अफसर को आदेश दे दिए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजू बाला की तरफ से की गई शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।