फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में प्लास्टिक की बोतलें प्रयोग हो रहीं, की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन पीयू में फिर भी इसका प्रयोग हो रहा है। कई जगहों पर प्लास्टिक की बोतलें मिल रही हैं। इसकी शिकायत कुछ विद्यार्थियों ने वीसी से की है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण के लिए यह प्लास्टिक खतरा हैं, इन्हें पूरी तरह बंद करवाकर आदेशों का पालन करवाया जाए।
विज्ञापन

एमए कर रहे छात्र राहुल कुमार, सुरजीत सिंह, प्रकाश आदि ने वीसी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि पीयू के कुछ विभागों की ओर से पिछले दिनों कार्यक्रम करवाए गए थे। उनमें प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग हुआ था। हालांकि प्लास्टिक की बोतलों की संख्या दो से चार ही थी लेकिन यह भी पूरी तरह बंद होनी चाहिएं। इसके अलावा कैंपस की कैंटीन, स्टूडेंट सेंटर और कूड़ेदानों में बोतलें मिल रही हैं। साथ ही कैंपस में भी कई जगह यह प्लास्टिक की बोतलें पड़ी मिल रही हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें