फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मरने वाले व्यापारियों को मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक कैलाश चंद जैन ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर कोरोना से मरने वाले व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत दिए जाने की मांग की है। इसके साथ सभी तरह की सरकारी देनदारी निरस्त की जाए।
विज्ञापन

जैन ने कहा है कि जब तक दुकानें बंद हैं, तब तक प्रशासन दुकान मालिकों को कम किराया लेने के लिए कहें। जैन ने पत्र में लिखा है कि महामारी का सबसे ज्यादा असर व्यापारियों पर पड़ा है। रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। ऐसी हालत में अगर किसी व्यापारी की कोरोना महामारी से जान चली जाती है तो उसके परिवार को राज्य राष्ट्रीय आपदा प्रक्रिया कोष अथवा कोविड सेस से दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। वहीं, उसके सभी प्रकार के बैंक से ऋण पर ब्याज, संपत्ति कर, बिजली-पानी के बिलों में न्यूनतम शुल्क, सरकारी लीज मनी, किराया, ब्याज सहित सभी प्रकार की देनदारियां 6 महीने के लिए माफ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें