फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति सिटको के रेस्टोरेंट से कंपनी ने तोड़ दी हट, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित सिटको के रेस्टोरेंट में ठेकेदार ने बिना अनुमति हट और कई निर्माणकार्य को तोड़ दिया। इसकी जानकारी सिटको के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तत्काल ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया। ठेकेदार कंपनी का जवाब आते ही कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी ठेकेदार को अस्थायी टॉयलेट बनाने पर अच्छा खासा जुर्माना लगाया गया था।
विज्ञापन

सेक्टर-10 में सिटको का स्टॉप एंड स्टेयर रेस्टोरेंट है। कुछ दिन पहले सिटको ने इसे एक कंपनी को संचालित करने के लिए दिया था। कंपनी को अपना कुछ निर्माण करने की सिटको ने शर्तों के साथ अनुमति दी थी। ठेकेदार ने कई साल से वहां लगी हट और अन्य कई निर्माण को तोड़कर जगह को बिल्कुल समतल कर दिया। इसकी शिकायत सिटको के पास पहुंची तो जांच करवाई गई। सिटको के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। उधर कंपनी के ठेकेदार अक्षय वर्मा ने बताया कि नोटिस मिल गया है, जबाव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें