शहर के लोगों को एक और कम्युनिटी सेंटर मिलने जा रहा है। सेक्टर-49 में बन रहे कम्युनिटी सेंटर का काम पूरा हो चुका है। नगर निगम 14 दिसंबर को इसका उद्घाटन करेंगे।
हाल ही में निगम ने सेक्टर-48 में भी कम्युनिटी सेंटर शुरू किया था। करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से तैयार किए गए इस कम्युनिटी सेंटर में संपर्क सेंटर के अलावा जिम, टेबल टेनिस, कैरम जैसी इनडोर गेम्स की सुविधा भी होगी।
400 से 500 लोगों की क्षमता का हॉल भी होगा। फिलहाल सेंटर में एयर कंडिशनर नहीं है, लेकिन गर्मियों से पहले एयरकंडिशन भी लग जाएगा।
मेयर सुभाष चावला का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर शुरू होने से इलाके के लोगों को अपने शादियों या फिर अन्य फंक्शनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
एक साल में तीन कम्यूनिटी सेंटर
चावला का कहना है कि इस साल में यह तीसरा कम्युनिटी सेंटर बनाया गया है। इससे पहले सेक्टर-27 और 48 के कम्युनिटी सेंटर का भी उद्घाटन किया जा चुका है।
इनमें से सेक्टर-48 और 49 के कम्युनिटी सेंटर को तो एक साल में ही तैयार किया गया है। इन तीनों कम्युनिटी सेंटरों को 11 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया गया है।