फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ई-संपर्क सेंटर्स में कम्यूनिटी सेंटर की बुकिंग

Tue, 07 Oct 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय सेक्टर-17 में कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग अब इतिहास बन गई है। पिछले 18 सालों से यहां चल रहे बुकिंग के काम को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब मंगलवार से यहां कोई नई बुकिंग नहीं की जाएगी। बुकिंग का सारा काम ई-संपर्क सेंटर्स में ट्रांसफर हो चुका है। पार्क और ग्राउंड परमिशन भी यहां बंद कर दी गई है। 

वैसे तो दो महीने पहले ही प्रशासन ने ई-संपर्क सेंटर में कम्युनिटी सेंटर्स की बुकिंग शुरू कर दी थी। इसके बावजूद बुकिंग का काफी काम सेक्टर-17 के नगर निगम कार्यालय में ही हो रहा था। ई-संपर्क की बजाय यहां बुकिंग ज्यादा हो रही थी।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से यहां बुकिंग कम कर दी गई थी। अब कमिश्नर वीपी सिंह के आदेशों पर काम पूरी तरह से बंद ही कर दिया गया। यहां अब केवल पुनर्वास कालोनियों और गांवों के ग्राउंड की मैनुअल परमिशन का ही काम होगा।

ई-संपर्क में बुकिंग का फायदा
पहले शहर के सभी कम्युनिटी सेंटर्स की बुकिंग केवल सेक्टर-17 के नगर निगम कार्यालय में ही होती थी। शहर के अधिकतर सेक्टरों में ई-संपर्क सेंटर खुल चुके हैं। सबसे बड़ा फायदा ये है कि लोगों को बुकिंग के लिए घर से दूर नहीं निकलना पड़ेगा।

ई-संपर्क में बुकिंग का नुकसान
ई-संपर्क में बुकिंग शुरू होने के बाद लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यहां सिस्टम अभी प्रॉपर काम नहीं कर रहा है। कई बार तो गलत बुकिंग के मामले सामने आ चुके हैं। एक बार तो ई-संपर्क में 6 हजार की बुकिंग 1500 रुपये में कर दी थी जिसे ठीक करवाने के लिए आवेदक को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें