फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे वाम दल, एजेंडा तैयार

Wed, 17 Feb 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के चार वामपंथी दल राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे। लोगों के मुद्दों को लेकर इन दलों ने पंद्रह सूत्रीय एजेंडा तैयार किया है। इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा। हाल ही में चार वाम दलों सीपीआई, सीपीएम, सीपीएम (पासला ग्रुप) और सीपीआई-एमएल की मीटिंग हुई। इसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन


सबसे पहले चारों दल 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव खटकड़कलां में रैली करेंगे। उसी दिन युवाओं ये जुड़ी समस्या पर हुसैनीवाला में रोजगार रैली की जाएगी। इसके बाद 28 मार्च को विधानसभा तक रोष मार्च निकाला जाएगा। जोकि मोहाली बॉर्डर से शुरू होगा।

इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। सीपीएम पंजाब के सचिव चरन सिंह विरदी ने कहा कि चारों दलों की बैठक में पंद्रह प्वाइंट के प्रोग्राम पर मंथन हुआ है। इसमें किसानों और खेत मजदूरों द्वारा कर्ज के बोझ तले दब कर की जा रही आत्महत्याएं हैं।
विज्ञापन


सवाल है कि किस तरह मौजूदा कृषि संकट को हल किया जाए। राज्य में कैसे औद्योगिकीकरण बढ़ाया जाए। पानी का मसला कैसे हल किया जाए। इसकेअलावा युवाओं के मुद्दों पर भी मंथन किया गया। बैठक में राज्य सरकार की ओर से गांवों जाति आधारित क्लब बनाने की निंदा की गई।

इसे राष्ट्र विरोधी करार दिया गया। एक तरह सिख गुरुओं ने जातपात को खत्म करने की पहल की थी, आज अकाली दल उसके उलट जाति आधारित क्लब बना रहा है। राज्य सरकार की ओर से लाए जा रहे प्रोटेक्शन ऑफ गवर्नमेंट एंड पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की भी निंदा की गई। इन मुद्दों को लेकर पार्टी लोगों के बीच जाएगी, सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।

कांग्रेस के साथ नहीं होगा कोई गठबंधन
एक तरफ प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह बिहार की तर्ज पर पंजाब में भी महागठबंधन तैयार करने की योजना बना रहे हैं। तो दूसरी तरफ वाम दलों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वाम दल कांग्रेस के साथ गठबंधन के बजाय वाम मोर्चा बनाएंगे।

सीपीएम पंजाब के सचिव चरन सिंह विरदी ने कहा कि अप्रैल-15 में विशाखापत्तनम में पार्टी की राष्ट्रीय कांफ्रेंस हुई थी। उसमें यह साफ कर दिया गया था कि चुनाव में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। सिर्फ वाम मोर्चा ही बनाया जाएगा। इसलिए पंजाब में किसी गठबंधन का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें