पंजाब इंफोटेक के नव नियुक्त चेयरमैन व भाजपा नेता मनजीत सिंह राय ने इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने इंफोटेक के सहयोग से चल रहे रहे कॉल सेंटरों की चैकिंग की। साथ ही वहां पर किए जा रहे काम का जायजा लिया। उन्होंने सारे काम पर तसल्ली प्रकट की।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय राज्य के हर जिले में कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे। यह अपनी तरह की नई सेवा होगा। जहां पर लोग हर तरह के बिलों का भुगतान आसानी से कर पाएंगे।
इसके अलावा लोगों को कंप्यूटर संबंधी ट्रेनिंग आदि भी दी जाएगी। इस मौके उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी, उपप्रधान रमेश वर्मा, युवा प्रधान जगदीप औजला, ब्राह्मण सभा मोहाली के प्रधान व एमआईए के चेयरमैन संजीव वशिष्ट, अरून शर्मा भी मौजूद थे।