फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कॉमन कैडर ग्रुप डी के कर्मचारी होंगे पदोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में ग्रुप डी के 18200 उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार कॉमन कैडर में ग्रुप डी के कर्मचारियों को क्लर्क पद पर पदोन्नत करने पर विचार कर रही है। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए जल्द ही एक कॉमन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस टेस्ट को पास करने वाले कर्मचारियों को मेरिट के अनुसार क्लर्क के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। ग्रुप डी के इन कर्मचारियों की काफी दिनों से मांग थी कि बाकी कर्मचारियों को पदोन्नत किया जा रहा है, मगर उनकी पदोन्नति नहीं की जा रही।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 2019 में ग्रुप डी में करीब 18200 उम्मीदवारों की नियुक्ति दी थी। इनमें से जो कर्मचारी निगमों व बोर्ड में नियुक्त हुए थे, उनमें से कई लोगों को पदोन्नति दी जा चुकी है, मगर सरकारी विभागों में तैनात कर्मचारियों को पदोन्नत नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में काफी निराशा थी। इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से लेकर वह सीएम के मुख्य प्रधान सचिव से भी मुलाकात कर चुके हैं। काफी विचार-विमर्श के बाद इन कर्मचारियों को क्लर्क पद पर कॉमन कैडर में पदोन्नत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें