फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एचईआरसी के चेयरमैन के चयन के लिए कमेटी गठित, कई सेवानिवृत्त आईएएस दौड़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला को चयन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने एचईआरसी (हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग) के अध्यक्ष के चयन के लिए कमेटी गठित कर दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला को चयन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुख्य सचिव संजीव कौशल और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के चेयरमैन घनश्याम बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं। उधर, चेयरमैन बनने के लिए कुल 31 लोगों ने दावा जताया है, इनमें कई सेवानिवृत्त आईएएस भी दौड़ में हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही एचईआरसी के चेयरमैन आरके पचनंदा का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब उनके स्थान पर नए चेयरमैन के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पहले से ही आवेदन मांगे जा चुके हैं। कुल 31 दावेदारों में रिटायर्ड आईएएस से लेकर वर्तमान आईएएस व बिजली निगम से जुड़े उपक्रमों के सीएमडी के पद तक हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि चेयरमैनी की दौड़ में सबसे आगे सेवानिवृत्त आईएएस और मौजूदा में बिजली निगमों के चेयरमैन पीके दास हैं। उनके पास बिजली निगमों में काम का लंबा अनुभव है। पहले वह बिजली विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे हैं तो मौजूदा समय में निगमों के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के तहत चयन कमेटी सभी आवेदनों की जांच करेगी और इसके बाद दो नामों को सरकार को सौंपेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो में से एक नाम पर चेयरमैन नियुक्ति के लिए मुहर लगाएंगे। गौरतलब है कि चेयरमैन की नियुक्ति 5 वर्ष या 65 साल की उम्र तक के लिए होती है। चेयरमैन को 2.25 लाख रुपए वेतन के अलावा गाड़ी, कोठी आदि की भी सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें