फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, केजरीवाल, राहुल तक पहुंचेगी व्यापारियों की गूंज

Mon, 28 Apr 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कामर्शियल साइट्स के बिल्डिंग प्लान में होने वाली गड़बड़ियों की जांच के दौरान बिना नोटिस इस्टेट कार्यालय द्वारा साइट सील करने पर व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारी ज्वाइंट एजेंडे को लेकर सिर्फ डीसी से ही नहीं मिलेंगे, बल्कि लोकसभा चुनाव मैदान में उतरीं पार्टियों के पास भी जाएंगी।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि सर्वे में गड़बड़ी पाएं तो भी कम से कम व्यापारी को समय तो देना चाहिए। पेनल्टी लगाई जा सकती है, लेकिन यदि साइट ही सील कर दी जाएगी तो ट्रेडर्स का जीवनयापन मुश्किल हो जाएगा।

चंडीगढ़ के एससीओ और अन्य साइट्स में मिली गड़बड़ियों के बाद अन्य साइट्स के सील होने की आशंका से अब व्यापारी लामबंद हो चुके हैं। यह व्यापारी सोमवार अपनी मांग को लेकर डीसी कार्यालय जाएंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि वायलेशन पर ट्रेडर्स पर पेनल्टी लगानी चाहिए। बिल्डिंग सील कर देंगे तो व्यापार ठप होगा।

चंडीगढ़ के व्यापारी, ड्यूसन के मालिक और सीबीएम के चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा ने कहा कि चंडीगढ़ के सभी व्यापारी, ट्रेडर्स एसोसिएशन और इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा हस्ताक्षर किए गए एजेंडे को डीसी को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह एजेंडा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी को भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के महासचिव अनिल वोहरा और एडवाइजर जगदीश कपूर ने कहा कि इस रवैये से जीवन यापन मुश्किल हो गया है।

सुभाष नारंग और नरेश महाजन ने कहा कि इस्टेट आफिस को व्यापारियों की दशा को समझना चाहिए। बिल्डिंग में वायलेशन है तो उसके लिए नोटिस देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें