फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरामुखी पर कमेंट, हजारों अनुयायी सड़कों पर

Tue, 05 Aug 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा के खिलाफ दुष्प्रचार को लेकर हजारों अनुयायियों ने सोमवार को शहर में रोष मार्च निकाला। इस दौरान दुष्प्रचार करने के आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन


रोष मार्च की अगुवाई कर रहे डेरे की 25 सदस्यीय प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदर पाल बिट्टू ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने धार्मिक क्षेत्र के साथ सामाजिक क्षेत्र में अनेकों उल्लेखनीय कार्य करके विश्व स्तर में अच्छा नाम कमाया है। लेकिन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आपराधिक तत्वों की तरफ से बिना वजह डेरा मुखी को निशाना बनाया जा रहा है।

ऐसी ओछी हरकतों को अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले कोटकपूरा में भी गुरप्रीत सिंह औलख ने डेरा प्रमुख के स्वरूप से छेड़छाड़ करके डेरा संगत की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की

इस मौके पर डेरे की प्रांतीय कमेटी ने राज्य सरकार से दुष्प्रचार के आरोपी गुरप्रीत सिंह औलख पर सख्त कार्रवाई करने, उच्चधिकारी से जांच करवा कर उसके साथियों को भी गिरफ्तार करने, केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने और सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांगें रखी।

रोष रैली के दौरान डेरे की 25 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों जगजीत सिंह, गुरजीत सिंह, नानक चंद और चरन सिंह समेत ब्लॉक पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।

इससे पहले डेरे अनुयायियों का रोष मार्च नाम चर्चा घर से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होता हुआ मुख्य चौक पर पहुंचा। रोष रैली के बाद कोटकपूरा के एसडीएम हरजीत सिंह संधू व डीएसपी बलजीत सिंह सिद्धू को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

दुष्प्रचार का आरोपी गिरफ्तार

थाना सिटी पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी के स्वरूप से छेड़छाड़ करके उसे ईमेल पर भेजने के मामले में नामजद आरोपी गुरप्रीत सिंह औलख को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने उसके खिलाफ 1 अगस्त को डेरा अनुयायी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। डेरा प्रेमियों की रोष रैली में एसडीएम हरजीत सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें