फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पटियाला ड्रीम्स' में देखिए कॉमेडी संग एक्शन और रोमांस का तड़का

Wed, 08 Jan 2014 10:29 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी फिल्म पटियाला ड्रीम्स के प्रोड्यूसर कनाडा में डॉक्टर हैं। उनके यहां एक पेशेंट आया, जिसे पटियाला जाने के सपने आते थे। वहीं से मूवी का आइडिया मिला।
विज्ञापन


इसमें फिल्म के बेसिक एलीमेंट्स यानी कॉमेडी, एक्शन, सस्पेंस और रोमांस का तड़का है। यह बात कही फिल्म पटियाला ड्रीम्स की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म के यंग डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने।

बुधवार को सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में आयोजित की गई थी। 24 साल की उम्र में मूवी को डायरेक्ट करने वाले अभिषेक ने अपने बारे में और फिल्म से जुडे़ एक्सपीरियंस साझा किए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया बहन को मुंबई छोड़ने गया था, लेकिन वापस आने का मन नहीं हुआ और वहीं बस गया। कैमरे का ज्ञान लेने के लिए अशोक गायकवाड़ के साथ जुड़ा।

बतौर एसोसिएट डायरेक्टर मेरी फिल्म हलकट जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का बजट 4.5 करोड़ रुपये है।

आज होगा फिल्म का प्रीमियर
पटियाला ड्रीम्स का प्रीमियर वीरवार को डीटी सिनेमा में होगा। इसमें स्टार कास्ट भी मौजूद रहेगी। फिल्म 10 जनवरी से सिनेमा हाल में देखी जा सकेगी।

साउथ की अभिनेत्री मदालसा लीड रोल में
फिल्म के लीड में बॉलीवुड और सीरियल एक्टर सरवर अहूजा और साउथ की अभिनेत्री मदालसा शर्मा हैं। जबकि, सहायक और अन्य भूमिकाओं में अंकित राज, नामया सक्सेना, वैभव राज, मनिंदर राज, सरदार सोही और बीएन शर्मा हैं। फिल्म को लिखा है शाहीन इकबाल ने जो गैंग्स ऑफ वासेपुर के क्रिएटिव डायरेक्टर रह चुके हैं। फिल्म का म्यूजिक डायरेक्ट किया है जैज पंजाबी ने।  
विज्ञापन


अभिनय का मतलब कॉमेडी नहीं: सरवर
पिछले एक साल से सिर्फ कॉमेडी जॉनर के रूप में प्रसिद्घ पंजाबी सिनेमा के बारे में सरवर ने कहा कि अभिनय का मतलब सिर्फ कॉमेडी नहीं होता।

मैंने फिल्म साइन करने से पहले इस बात पर खासा ध्यान दिया। मैं अभिनय के  हर पहलू पर गौर करना चाहता था, इस लिए उस पेशेंट से फोन पर बात की।

पहले एक पंजाबी फिल्म में व्यस्त होने के कारण कर नहीं पाया था। मेरा बैकग्राउंड पंजाब से है, इसी लिए रोल के दौरान कोई खास दिक्कत नहीं आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें