फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे फिल्म हो या कॉमेडी शो, कांसेप्ट ऐसा हो पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकें: बिन्नू ढिल्लों

Wed, 24 Oct 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बिन्नू ढिल्लों
विज्ञापन
अब समय बदल चुका है। चाहे फिल्म हो या कॉमेडी शो, सभी को फैमिली के सदस्य साथ बैठकर देखना चाहते हैं। इसलिए जरूरी है कि फिल्मों और कॉमेडी शो में भाषा का खास ख्याल रखा जाए। यह बात पंजाबी फिल्मों के स्टार और प्रसिद्ध कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों ने कही। वह अपनी नई फिल्म ‘बैंड वाजे’ के प्रमोशन कि लिए मंगलवार को चंडीगढ़ के होटल जेडब्ल्यू मैरियट पहुंचे थे।
विज्ञापन


बिन्नू ढिल्लों ने कहा कि चाहे कोई फिल्म हो या शो, अपनी स्क्रिप्ट में वह इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि भाषा की मर्यादा बनी रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वास्तव में नेचुरल कॉमेडी अब खत्म होती जा रही है। हालांकि पंजाबी फिल्मों में ऐसा कम होता है। कॉमेडी सिचुएशन, कैरेक्टर और स्क्रिप्ट तीनों से ही निकलती है। ऐसे में एक कलाकार को इनका ध्यान रखना चाहिए। बैंड वाजे में बिन्नू ढिल्लों मुख्य किरदार में हैं।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग लंदन, चंडीगढ़ और अन्य लोकेशन पर होगी। उन्होंने कहा कि उनकी कॉमेडी हमेशा से नेचुरल रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के आर्टिस्टों को प्रमोट करने और पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री को नया शेप देने के लिए बनाई गई एसोसिएशन अब एक्टिव हो चुकी है। इस एसोसिएशन के रिव्यू होने से कलाकारों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद मैंडी ठक्कर ने कहा कि बैंड वाजे एकदम लीक से अलग हटकर मूवी है। इस मौके पर मौजूद प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जतिंदर शाह ने कहा कि यह एक नई थीम पर आधारित मूवी है। इसमें दर्शकों को कॉमेडी के साथ काफी कुछ मसाला मिलेगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में पंजाब के लोग खुशदिल हैं और इसी वजह से वह कॉमेडी ज्यादा पसंद करते हैं।

हम भी बन सकते हैं टेस्ट मेकर
फिल्म डायरेक्टर समीप कंग ने कहा कि बैड वाजे में ऑडियंस को काफी आनंद आएगा। ऑडियंस कुछ अलग हटकर देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि चाहे हिंदी हो या फिर पंजाबी फिल्म, किसी को हिट करने का शॉर्टकट फार्मूला नहीं है। कई फिल्मों की कहानी अच्छी होती है लेकिन उनकी स्टार कास्ट की वजह से फिल्म रह जाती है। तो कहीं स्टार कास्ट अच्छी होती है पर थीम की वजह से फिल्म सफल नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता स्टार कास्ट के साथ ही थीम पर भी निर्भर करती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें