फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की टक्कर में महिला की मौत, 24 जख्मी

Mon, 18 Aug 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से गुजरते हाईवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि, दो दर्जन सवारियां घायल हो गईं। छह लोगों को गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


रूपनगर हाईवे पर रेलवे फ्लाई ओवर से पहले पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 32 जी- 8650 की टक्कर दूसरी तरफ से आ रही पैप्सू रोडवेज कपूरथला डिपो की बस नंबर पीबी10 सीएस- 1558 से टक्कर हो गई।

हादसे में सुनील कुमार रूपनगर, पवन कुमार नवांशहर, धर्मपाल जालंधर, तजिंद्र सिंह फगवाड़ा, प्रगट सिंह, बलजीत कुमार नवांशहर, प्रदीप कुमार चंडीगढ़, अमन जालंधर और हरबंस सिंह सहित लगभग दो दर्जन अन्य सवारियां घायल हो गई। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने तजिंदर सिंह फगवाड़ा, प्रगट सिंह, बलजीत कुमार नवांशहर, प्रदीप कुमार चंडीगढ़, सरबजीत कौर और बलवीर सिंह को गंभीर हालत में चंडीगढ़ सेक्टर-16 के अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सिटी पुलिस के एसएचओ हरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने हाईवे से बसों हटाकर ट्रैफिक को बहाल करवाया। पुलिस ने पंजाब रोडवेज के चालक बलजीत कुमार के बयान पर पैप्सू रोडवेज के चालक प्रगट सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने उसका शव खरड़ सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई बसो को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें