चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के बाद अब शहर के कॉलेजों के शोधार्थियों को भी लैब में आने की अनुमति दे दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किए गए थे। हालांकि शोधार्थियों को इस दौरान कॉलेज आने से पहले अपने गाइड से बात करनी होगी। कॉलेज आने के दौरान शोधार्थियों को कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की पूर्व प्राचार्य प्रो. बीनू डोगरा ने बताया कि उनके कॉलेज में अभी सिर्फ एक ही पीएचडी शोधार्थी हैं। यह अपने गाइड की अनुमति और सहूलियत के अनुसार घर जाकर या कॉलेज में अपने शोध पर काम कर रही थीं। दो शोधार्थियों की कुछ समय पहले ही पीएचडी शोध खत्म हुआ है। वहीं इस समय डीएवी-10 में 6 के करीब शोधार्थी और पीजीजीसी- 11 और पीजीजीसीजी-11 में ही शोधार्थी हैं, जिनकी शोध कार्य अभी अधूरा पड़ा है।