फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम का दिखा क्रोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री बद्रीश रामलीला कला निकेतन सेक्टर-30 ने रविवार को अहिल्या उद्धार, राम सीता का प्रथम मिलन, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया।
विज्ञापन

स्वयंवर में जब भगवान श्रीराम शिव धनुष को तोड़ देते हैं। परशुराम क्रोध में स्वयंवर स्थल पर पहुंचकर पूछते हैं कि किसने शिव धनुष को तोड़ा है। इस पर लक्ष्मण और परशुराम में काफी बहस होती है। बाद में परशुराम मान जाते हैं। स्वयंवर के दृश्य का दर्शकों ने आनंद उठाया।
रामलीला के डायरेक्टर मोहिंदर सिंह रावत ने बताया कि उनका मंच पिछले 61 साल से रामलीला का मंचन करता आ रहा है। उन्होंने बताया की इंद्र की भूमिका में वे स्वयं, राम की भूमिका में जतिंदर रावत 3, लक्ष्मण की भूमिका में जतिंदर रावत 1, गौतम की भूमिका में राज कुमार पटवाल, परशुराम की भूमिका संदीप गोसाईं ने निभाई। वहीं, सीता की भूमिका इशिता और अहिल्या की भूमिका पूजा ने निभाई। उन्होंने बताया की कोविड 19 के दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन किया जा रहा है। पंडाल को दो बार सैनिटाइज किया जा रहा है। मंच से कोरोना से बचने के लिए मंच सचिव रणबीर बिष्ट हर अंतराल पर जागरूक करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें