फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर वासियों को भी मिल सकता है ये बड़ा तोहफा

Mon, 04 Jan 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ और मोहाली के बाद अब जीरकपुर के लोगों को भी क्लेक्टर रेट्स कम होने का बड़ा तोहफा मिल सकता है। ट्राइसिटी के प्रॉपर्टी बाजार में छाई मंदी से उभरने के लिए जहां मोहाली व उसके बाद चंडीगढ़ में जमीन के कलेक्टर रेट में कटौती की गई है। इसी के मद्देनजर निवेशकों की अब नजर जीरकपुर में कलेक्टर रेट पर टिक गई है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो जीरकपुर में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए कलेक्टर रेट में कटौती को लेकर अधिकारियों की एक बैठक सोमवार या मंगलवार को होने जा रही है। जिसमें मोहाली व चंडीगढ़ द्वारा कमी करने के बाद नए कलेक्टर रेट की समीक्षा करके जीरकपुर के कलेक्टर रेट की कटौती के लिए कोई फैसला लिया जा सकता है।

आखिर क्यों पड़ी जरूरत
प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के बाद मोहाली के वित्त एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बीते दिनों कलेक्टर रेट में कटौती करके लोगों को राहत देने की घोषणा की थी। इसको देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कलेक्टर रेट में कटौती कर दी है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी बाजार में छाई मंदी से उबरने के लिए निवेशकों को जीरकपुर एक विकल्प नजर आ रहा है, जहां पर एंड यूजर्स की डिमांड काफी है। दूसरी तरफ मोहाली व चंडीगढ़ के मुकाबले जीरकपुर में जमीन के रेट में काफी अंतर पाया जाता है। मोहाली व चंडीगढ़ के मुकाबले जमीन यहां पर आधे दाम पर उपलब्ध हो जाती है। जिसको ध्यान में रखकर जीरकपुर प्रशासन नहीं चाहेगा कि निवेशक कहीं और का रुख करें।

सैकड़ों प्रोजेक्ट आज भी अधर में
प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के बाद अकेला जीरकपुर ऐसा क्षेत्र है, जहां पर अधिकतर प्रोजेक्ट अधर में पड़े हैं। 19 मंजिला तक बनने वाली इमारत को बनाने वाले मालिकों को निवेशक न मिलने के कारण अपने प्रोजेक्ट को बीच में छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा हैं। कलेक्टर रेट्स में कटौती से इन रुके हुए प्रोजेक्ट में उम्मीद जागेगी। तेजी के समय में निवेशकों द्वारा मोहाली व चंडीगढ़ के साथ-साथ जीरकपुर में काफी मात्रा में निवेश किया गया।

जीरकपुर में कलेक्टर रेट में कटौती के लिए उच्चाधिकारियों की बैठक जल्द ही होगी। इसमें मोहाली व चंडीगढ़ द्वारा कलेक्टर रेट्स में की गई कटौती के बाद जारी हुए नए रेट्स की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

-प्यारा सिंह, पीए कम रीडर, सब-तहसील जीरकपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें