पूरब अपार्टमेंट्स के अलॉटियों को इसी हफ्ते अपने फ्लैटों के नंबर पता चल जाएंगे। इसके बाद जल्द ही उन्हें फ्लैटों का कब्जा मिल जाएगा। यह संभव होने जा रहा है ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा पूरब अपार्टमेंट्स के नंबरिंग ड्रॉ निकालने के फैसले से। ड्रॉ इसी हफ्ते में पांच और छह जनवरी को होगा। ड्रॉ के लिए गमाडा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, गमाडा ने सेक्टर-88 में पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स का निर्माण किया है। प्रोजेक्ट करीब 37 एकड़ में बसाया गया है। दो दिन तक चलने वाले ड्रॉ में गमाडा द्वारा 1066 फ्लैटों का ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ तीन श्रेणियों में होगा। वहीं, ड्रॉ की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी।
इसके अलावा ड्रॉ में सरकार के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वहीं, ड्रॉ स्थल पर अलॉटियों के नोटिस बोर्ड पर चिपकाए जाएंगे। जिक्रयोग है कि अभी भी ड्रॉ पर संकट के बादल छाए हुए हैं। क्योंकि गमाडा व पुडा मुलाजिम संघर्ष की राह पर हैं। वहीं, उन्होंने कलमछोड़ हड़ताल की भी धमकी दी हुई है।
यह सुविधाएं रहेगी फ्लैटों में
गमाडा का यह पहला प्रोजेक्ट है जो कि 15 मंजिला है। फ्लैट पूरी तरह भूकंपरोधी तकनीक पर बनाए गए हैं। वहीं, लोगों के भविष्य को ध्यान में रखकर इनमें वास्तु का भी पूरा ख्याल रखा गया है। वहीं, घरेलू गैस की सप्लाई पाइप लाइन से होगी। इसके अलावा 24 घंटे का पावर बैकअप समेत कई अन्य सुविधाएं लोगों को मिलेंगी।
इन श्रेणियों में निकलेगा ड्रॉ
टाइप------------अलॉटी-------------ड्रॉ का समय
एक बीएचके------174---------------पांच जनवरी
टू बीएचके---------391---------------पांच जनवरी
थ्री बीएचके----------501------------छह जनवरी