फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, चार दिन का यलो अलर्ट जारी; तापमान में आएगी गिरावट

Fri, 12 Dec 2025 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

विभाग ने लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव रखने की सलाह दी है। फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा और रात व सुबह के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में धूप का आनंद उठाते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में चार दिनों तक ठंड का असर और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 12 से 15 दिसंबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव रखने की सलाह दी है। अनुमान है कि इस अवधि में मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा और रात व सुबह के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


वीरवार को शहर में सुबह खुशनुमा ठंड रही जबकि दोपहर में तेज धूप ने लोगों को राहत दी। धूप निकलने से दिन के समय लोगों की गतिविधियां सामान्य रहीं और कई लोग पार्कों में धूप का आनंद लेते नजर आए। शहर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब था। वहीं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें