फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/मोहाली। सुबह कोहरे इसके बाद खिली धूप के बावजूद चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड ने गलन का अहसास कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा। ठंडी हवाओं ने शहर में शीतलहर की स्थिति पैदा कर दी और दिनभर हवा चलती रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली एवं आसपास के क्षेत्र में घनी धुंध छाई रही और आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बने रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों में तापमान में ज्यादा अंतर आने की संभावना नहीं है, लेकिन कई स्थानों पर धुंध बढ़ सकती है।
दो वर्षों की तुलना करें तो स्थिति काफी बदल चुकी है। वर्ष 2025 में 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री था, जबकि वर्ष 2024 में अधिकतम 18.9 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया था। विभाग ने 12 जनवरी से 17 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी के साथ 12 जनवरी को शीतलहर जारी रहने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें