फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड: कोहरे की चपेट में पूरा ट्राइसिटी, ऑरेंज अलर्ट जारी; उड़ानें प्रभावित

Fri, 16 Jan 2026 08:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर काफी कम रहेगा और इस सप्ताह तापमान में महज एक डिग्री तक का ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोहरा - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है। सुबह घनी धुंध छाई हुई है। गुरुवार को दोपहर में धूप खिली लेकिन इसके बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन


ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा और लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 17 जनवरी से 21 जनवरी तक यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। 

गुरुवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। ठंड और धुंध के कारण शहर की कई उड़ानें प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि, धूप निकलने के बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली और सुखना लेक, रोज गार्डन और रॉक गार्डन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। 

आगे कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को अधिकतम 9 और न्यूनतम 6 डिग्री, 17 जनवरी को 10 व 7, 18 जनवरी को 9 व 8, 19 जनवरी को 11 व 9 और 20 जनवरी को 11 व 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें