फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर संवारने के लिए आज खुलेगा खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त और अनुबंध समिति की 363वीं बैठक बुधवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में 65 मुख्य एजेंडा और 8 सप्लीमेंट्री एजेंडा समेत कुल 73 विकास कार्यों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इन परियोजनाओं पर निगम करीब 11.10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस बैठक में कमिश्नर अमित कुमार समेत कई पार्षद भी रहेंगे। एक पार्षद ने बताया कि इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर विरोध भी होगा।
विज्ञापन

बैठक में सबसे ज्यादा फोकस शहर के पार्कों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर रहेगा। सेक्टर-38डी के विभिन्न पार्कों में फुटपाथों के पुनर्निर्माण और उन्हें ऊंचा करने के लिए 49.80 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। सेक्टर-20 और 30 के पार्कों में मरम्मत व पेंटिंग के लिए 41.93 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। इन सेक्टरों में पुरानी बत्तियों की जगह नई ऊर्जा-कुशल सड़क बत्तियां लगेंगी।
बुडैल गांव में बारिश के पानी की निकासी प्रणाली की मरम्मत पर 19.74 लाख रुपये स्वीकृत होंगे। बुटरेला गांव में खोदी गई सड़कों पर 14.98 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग पक्के ब्लॉक लगेंगे। मोटर बाजार सेक्टर-48 में पार्किंग और क्षतिग्रस्त पक्के ब्लॉक की मरम्मत पर 14.60 लाख रुपये आवंटित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें