चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में बुधवार शाम एक कोबरा निकल आया। उसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। उसके बाद स्नैक एक्सपर्ट उसे जंगल में छोड़ा गया। पीयू में इससे पहले भी सांप निकलते रहे हैं। स्नैक एक्सपर्ट का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन की सबसे बड़ी मादा कोबरा पकड़ी है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से सर्वेंट क्वार्टर की ओर जो रास्ता जाता है उसी के आखिरी छोर पर बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक एक कोबरा निकला। जाते हुए लोगों ने देखा तो वहीं पर सैनिटेशन विभाग के कर्मचारी एवं स्नैक एक्सपर्ट जीवन भी थे। कुछ लोग सांप को देखने के लिए एकत्रित हो गए। उसके बाद स्नैक एक्सपर्ट जीवन उसे पकड़कर जंगल में छोड़ आए। वह पहले भी हजारों सांप पकड़ चुके हैं।