फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोचिंग संस्थान बेसमेंट में चला रहे रीडिंग रूम, बंद करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत के बाद यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को सेक्टर-34 के विभिन्न प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इनमें से कुछ कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट का उपयोग रीडिंग रूम या अन्य सहायक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जो बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार सही नहीं है।
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार ऐसे बेसमेंट का उपयोग रहने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों की मौजूदगी में ऐसे बेसमेंट को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया गया और सभी कोचिंग संस्थानों को नोटिस दिया जा रहा है कि वे किसी भी कोचिंग क्लास या संबंधित गतिविधियों के लिए बेसमेंट का उपयोग न करें। छात्रों की सुरक्षा से समझौता न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में शहर के बाकी कोचिंग संस्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी में डूबने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी। एनडीआरएफ की टीम ने करीब 4 घंटे बाद बेसमेंट से बॉडी निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें