फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनोहर की तरह गुरुग्राम को संभालेंगे सीएम सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस व इनेलो विधायकों वाले शहर की जिम्मेदारी अनिल विज को सौंपी
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्षों की अधिसूचना जारी की


आर्थिक राजधानी व राष्ट्रीय राजधानी से सटा होने के कारण सीएम ने खुद संभाला गुरुग्राम जिला


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने नए सिरे से जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नई अधिसूचना के मुताबिक पूर्व सीएम मनोहर लाल की तरह मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम जिला संभालेंगे। उन्हें गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुग्राम को राज्य की आर्थिक राजधानी माना जाता है। निवेश व राष्ट्रीय राजधानी से सटा होने के कारण यह शहर काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण शहर की जिम्मेदारी सीएम ने खुद अपने पास रखी है। पूर्व सीएम मनोहर लाल भी गुरुग्राम को संभालते थे और पीड़ितों की शिकायतों का समाधान करते थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को उन शहरों की जिम्मेदारी दी गई है, जहां कांग्रेस व इनेलो के विधायक चुने गए हैं। कैथल जिले से कांग्रेस के तीन विधायक हैं और सिरसा जिले से कांग्रेस के तीन और इनेलो के दो विधायक चुने गए हैं। ऐसे में सरकार ने विज को कैथल व सिरसा की जिम्मेदारी दी है। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को हिसार व रोहतक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक के लिहाज से दोनों ही शहर काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। लिहाजा सरकार ने वरिष्ठ मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह को नूंह व फरीदाबाद और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा को भिवानी व जींद के लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल को रेवाड़ी व पंचकूला, सहकारिता मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा को महेंद्रगढ़, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा को चरखी दादरी व झज्जर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा को अंबाला व करनाल, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को पानीपत व यमुनानगर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रुति को फतेहाबाद व आरती को पलवल की जिम्मेदारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को फतेहाबाद और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव को पलवल जिले की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर को कुरुक्षेत्र व युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम को सोनीपत की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें