फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: संत कबीर कुटीर में डूम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने CM सैनी का किया स्वागत

Mon, 04 Nov 2024 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा

सार

गोहाना रैली में सीएम ने सुरजेवाला को डूम कहा था। उनपर सीएम ने टिप्पणी की थी। इसे कांग्रेस दलितों का अपमान बताकर सरकार की घेराबंदी कर रही है।
विज्ञापन
अभिनंदन स्वीकार करते सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर में डूम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को डोम कहे जाने के बाद शुरू हुए विवाद का पटाक्षेप करने के लिए अब मुख्यमंत्री खुद मैदान में उतरे रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के इतिहास में सोमवार को पहली बार डोम (डूम) समाज के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री के अतिथि बने हैं। मुख्यमंत्री ने इस समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करके उनकी समस्याओं को जाना।

रणदीप सिंह सुरजेवाला पर की थी टिप्पणी
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर पंजीकृत किसानों की धान की खरीद न करने का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने इस संबंध में कई तथ्य पेश किए तो कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उसी दिन मीडिया में आकर पलटवार किया। इसके बाद एक नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर गोहाना में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रणदीप सुरजेवाला को सरकारी डूम कहा था, जिसके बाद कांग्रेस इसे दलितों का अपमान बता रही है और लगातार मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर घेर रही है।
विज्ञापन


नायब सैनी के बयान के बाद रणदीप सुरजेवाला ने भी सैनी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘एक एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री’ करार देते हुए कहा था कि सैनी अहंकार में चूर होकर डूम दलित समाज का अपमान कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से भाजपा तथा कांग्रेस के नेता इस मुद्दे पर एक-दूसरे को घेर रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस खींचतान को समाप्त करने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। डूम समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें