फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM बादल की सलाह, आतंकी हमले से कैसे निपटें?

Sun, 03 Jan 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार को और राज्य सरकारों को आतंकी हमले से निपटने के लिए क्या करना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बताया। वे बोले कि ऐसे हमलों को निपटने के लिए केंद्र और सूबा सरकार को मिल कर एक रणनीति बनानी चाहिए ताकि देश की ऐकता और अखंडता पर होने वाले एक हमलों को रोका जा सके।
विज्ञापन


वे बटाला के कादियां में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पठानकोट में हुआ आतंकी हमला निंदनीय है। उन्होंने हमले में आतंकियों का मूंह तोड जवाब देने वाले जवानों की प्रंशसा की।

सीएम ने कहा कि सूबा सरकार हमले में शहादत देने वाले सूरवीरों के परिवारों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कुछ राजनीतिक गुटों द्वारा इस मुद्दे पर की जा रही बयानबाजी पर सख्त नोटिस लेते हुए सीएम बादल ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ जुड़े मामलों पर राजनीति नही होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी गुटों को मिलकर इस आतंकी हमले की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सारी स्थिति पर पैनी नजर रखने के लिए प्रदेश के पुलिस मुखी पठानकोट में बैठें है। इस अवसर पर डीसी डॉ. अभिनव त्रिखा, जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां ,जगरूप सिंह सेखवां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें