फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन बोले, मै लड़ूंगा लंबी से तो बादल बोले- चाहे तो राहुल गांधी लड़ लें

Sat, 14 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/गढ़शंकर
विज्ञापन
बादल और कैप्टन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मैं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लंबी से चुनाव लड़ने को तैयार हूं, अगर हाईकमान मुझे इजाजत दे तो। आम आदमी पार्टी के संयोजक विदेशी फंड पर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में केजरीवाल सीएम के सपने देख रहे हैं। यह सपना उनका सपना ही रहेगा।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी दहाई अंक भी पर नही कर सकेगी। अकाली दल-भाजपा का पतन तय है। कांग्रेस एकजुट है। इस बार सत्ता में कांग्रेस ही आएगी। यह दावा है अमृतसर के पूर्व सांसद व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने। शनिवार को वे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर आप के नेता अरविंद केजरीवाल को पर उन्होंने कहा कि उनके एजेंडे में कोई सेवा नहीं है। डा. सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस में यह सुनिश्चित करने हेतु शामिल हुए हैं कि आप आगामी विधानसभा चुनावों में एक भी सीट न जीत सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'चाहे तो राहुल गांधी चुनाव लड़ लें'

सीएम बादल - फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि लंबी से चाहे तो राहुल गांधी चुनाव लड़ लें, यह तो उनकी पार्टी का फैसला है। वहीं पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पर बोलते हुए सीएम बादल ने कहा कि वह एक सौदेबाज आदमी हैं। उसका सौदा जिस पार्टी के साथ तय हो जाएगा तो सिद्धू उसमें चला जाएगा। बादल गढ़शंकर में अकाली भाजपा प्रत्याशी सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। 

बादल ने कहा कि कांग्रेस हो या आप, हर कोई कह रहा है कि वह बादल के खिलाफ लंबी, उपमुख्यमंत्री के खिलाफ जलालाबाद से और मजीठिया के खिलाफ मजीठा से चुनाव लड़ेंगे। वह सारे ही लोगों को एक ड्रामा करके बता रहे है। पंजाब के मुख्य सचिव के तबादले पर बादल ने कहा कि कोई मुलाजिम चुनाव में कैसे पक्षपात कर सकता है, यह तो सिर्फ इन लोगों का वहम ही है। इस मौके पर उनके साथ सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, डॉ. जंग बहादुर सिंह राय, सोहन सिंह ठंडल, इकबाल सिंह खेड़ा और जतिंदर सिंह लाली बाजवा उपस्थित थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें