हरियाणा सरकार ने अफसरशाही में एक और फेरबदल किया है। इस बार दस आईएएस अधिकारी व तीन एसचीएस बदले गए हैं। सरकार ने पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर के डीसी को भी हटा दिया है। फरीदाबाद के डीसी का जिम्मा निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क समीर पाल सरो को सौंपा गया है। फरीदाबाद के डीसी चंद्र शेखर निदेशक मौलिक शिक्षा लगाए गए हैं। इससे पहले वह निदेशक स्कूल शिक्षा का जिम्मा संभाल चुके हैं। निदेशक मौलिक शिक्षा आरएस खरब को सरकार ने यमुनानगर का डीसी नियुक्त किया है।
गुरुग्राम के डीसी टीएल सत्यप्रकाश को सरकार ने अहम विभागों का जिम्मा सौंपा है। उन्हें निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क लगाया गया है। निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का पद अभी खाली चल रहा है। सीएलयू की पावर निदेशक को सौंपने के बाद सरकार अनुभवी अधिकारी की तलाश में थी।
यमुनानगर के डीसी एसएस फुलिया स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट निदेशक का जिम्मा संभालेंगे। निदेशक पर्यटन गौरी पराशर जोशी को पंचकूला का डीसी नियुक्त किया गया है। डीसी पंचकूला गरिमा मित्तल हरियाणा खादी एवं विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड की सीईओ लगाई गई हैं।