बठिंडा देहाती हल्के के गांव कोटशमीर मेें अकाली उमीदवार अमित रत्न के हक में एक चुनावी रैली को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर निराश दिखाई दिए।
वहीं उन्होंने कांग्रेस और आप को पंजाब विरोधी और विदेशों में रहते आतंकी संगठनों के साथ मिले होने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। रैली के बाद जब मीडिया ने चुनाव नतीजों के बारे में मुख्यमंत्री से सवाल पूछा तो वह जवाब देने के बजाय टाल गए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए केंद्र और राज्य में एक जैसे सुर वाली सरकार होने पर जोर देते मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस तो पंजाब के पानी छीनने के लिए बड़ी गुनहगार है। अगर इसको और मौका मिला तो यह प्रदेश के लिए खतरनाक साबित होगी।