फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी सुरक्षा पर जेटली की चुप्पी, नोटबंदी पर बोले- फायदे जल्द सामने आएंगे

Sun, 22 Jan 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने चुनावी घोषणा पत्र को लीगल दस्तावेज बनाने के कार्य को असंभव करार दिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी या नेता चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरे न करे जनता को उसे हरा देना चाहिए लेकिन घोषणा पत्र को लीगल दस्तावेज नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन


जालंधर में रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान वित्तमंत्री ने कहा कि जब गठबंधन सरकार हो तो कार्यक्रम भी संयुक्त होते हैं। वह अपने मेनिफेस्टों में पंजाब के आर्थिक व सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए संयुक्त कार्यक्रम लेकर ही आए हैं। उनकी पहल होगी कि पहले से गठबंधन सरकार की की ओर से शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।

इसके बाद दूसरे राज्य की सामाजिक मजबूती के लिए कमजोर, गरीब, दलित व पिछड़े परिवारों के लिए ऐसी नीतियां तय की जाएं जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर उन्नति मिले। जेटली ने कहा कि एक बार फिर से सत्ता में आने पर गठबंधन सरकार बनाएंगे और पंजाब के विकास की रफ्तार को तेज करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'जो वादे पूरे न करे जनता उसे हरा दें'

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
जेटली ने केंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि एक जुलाई से जीएसटी को प्रभावशाली ढंग से लागू करके टैक्स प्रणाली को सरल व राहत वाला बनाया जाएगा। उन्होंने डिजिटल इंडिया की बात करते हुए कहा कि जिस ढंग से एलपीजी की सब्सिडी सीधी खातों में आने लगी है उसी तरह अन्य कार्यक्रम लागू होंगे। लेनदेन का सारा काम डिजिटल सिस्टम से होने से जीवन की मुश्किलें हल हो जाएंगी। 

चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन कमल शर्मा ने बताया कि विभिन्न वर्गों के डेलीगेट्स के साथ बैठकें करने के बाद यह चुनाव मेनिफेस्टो तैयार किया गया है। इसमें वह सभी बातें शामिल की गई हैं जिसे पूरा करने की पंजाब की जनता भाजपा-अकाली दल से उम्मीद करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें