फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल में दोगुने अमीर हुए सीएम बादल, जानिए पूरी संपत्ति का ब्यौरा

Fri, 13 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/ फिरोजपुर/अमृतसर
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
नामांकन के दूसरे दिन सीएम प्रकाश सिंह बादल ने मलोट स्थित चुनाव अधिकारी कार्यालय में लंबी से शिअद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वहीं, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने भी वीरवार को जलालाबाद सीट पर शिअद की ओर से नामांकन भरा। इस दौरान बताई गई संपत्ति पर गौर करें तो सीएम बादल पांच साल में दोगुने अमीर हो गए हैं। वहीं, सुखबीर की संपत्ति पहले से कम हुई है। 
विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री बादल ने 6 करोड़ 75 लाख, 27 हजार 974 रुपये की चल-अचल संपत्ति दिखाई थी। वीरवार को मलोट में रिटर्निंग अफसर अनमोलदीप सिंह धालीवाल को सौंपे नामांकन पत्र में इस बार उनकी चल-अचल संपत्ति 14 करोड़ 49 लाख 82 हजार 207 रुपये दर्शाई गई है। इसमें 5 करोड़ 45 लाख 95 हजार 983 रुपये चल संपत्ति और 9 करोड़ 3 लाख 86 हजार 224 रुपये अचल संपत्ति शामिल है।

मुख्यमंत्री बादल ने नामांकन पत्र में अपनी चल संपत्ति में 52 हजार 500 रुपये नकदी दिखाई है। जबकि विभिन्न बैैंकों में 34 लाख सात हजार रुपये जमा हैैं। मुख्यमंत्री ने 3 लाख 42 हजार रुपये किसी जानकार को लोन में दे रखे हैैं। उनके पास 3 लाख 89 हजार रुपये का टैफे ट्रैक्टर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर को 8 करोड़ का घाटा 

लुधियाना में सुखबीर सिंह बादल - फोटो : File Photo
ज्वेलरी में इजाफा नहीं 
मुख्यमंत्री के पास ज्वेलरी में पांच साल में कोई इजाफा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के पास तीन लाख 42 हजार रुपये की गोल्ड ज्वेलरी भी है। यहां बता दें कि पिछले वर्ष भी सीएम के पास इतनी ही ज्वेलरी थी। 

2012 चुनाव में हुए थे गरीब
सन 2012 में दाखिल नामांकन में बेशक सीएम के पास 6 करोड़ 75 लाख की चल-अचल संपत्ति थी। मगर इससे पहले 2007 के चुनाव में वह इसके मुकाबले ज्यादा अमीर थे। 2007 में वह 6 करोड़ 88 लाख की चल-अचल संपत्ति के मालिक थे। 

सुखबीर को 8 करोड़ का घाटा 
फिरोजपुर। शिअद प्रत्याशी सुखबीर बादल की 2017 में संपत्ति कम हुई है। 2012 में जमीन जायदाद छोड़ कर सुखबीर की कुल धनराशि 27 करोड़ 58 लाख रुपये थी जबकि 2017 में 19 करोड़ 25 लाख रह गई। हालांकि बैंकों में जमा राशि में इजाफा हुआ है। 2012 में बैंकों में सुखबीर के 31 लाख एक हजार 228 रुपये जमा थे जबकि अब 65 लाख 27 हजार 328 रुपये हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें