फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर घमासान: पंजाब सरकार ने नंगल डैम पर लगाया ताला, सीएम सैनी ने भी बुलाई अधिकारियों की बैठक

Thu, 01 May 2025 08:45 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा और पंजाब में जल विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। पंजाब सरकार द्वारा चंडीगढ़ में पार्टी बैठक करने के बाद अब सीएम सैनी ने भी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Water Dispute: पंजाब और हरियाणा में जल विवाद को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से नंगल डैम पर ताले लगा दिए गए हैं और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इसके बाद अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी चंडीगढ़ में आलाधिकारियों की बैठक बुलाई है । बैठक में हरियाणा सरकार के सभी आला अधिकारियों के साथ सिंचाई विभाग के एसीएस और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। 

विज्ञापन


इस बैठक में मुख्यमंत्री सैनी प्रदेश में पानी आपूर्ति की संभावनाओं के साथ पंजाब की तरफ से होने वाली गतिविधियों के खिलाफ अपनी आगे की रणनीति बनाने पर फैसला ले सकते हैं। वहीं, पंजाब सरकार ने भी पानी के मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ में बैठक की। इस बैठक में सीएम भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को बुलाया। वहीं, बैठक में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए हैं। 

बैठक में हरियाणा से जल विवाद को लेकर पंजाब सरकार ने 5 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इसके अलावा दोनों राज्यों पानी के विवाद को लेकर कल सुबह 10 बजे ऑल पार्टी मीटिंग भी बुलाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरियाणा-पंजाब जल विवाद: BBMB ने की अतिरिक्त पानी देने की पैरवी, मंत्री मनोहर को तीन से चार एक्शन प्लान सौंपे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें