सरकार का एक ही लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति को अवश्य रोजगार मिले। इसके तहत हाल ही में चतुर्थ श्रेणी में 18 हजार 218 भर्ती किए गए युवाओं में से 12 हजार ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके घर में से एक भी व्यक्ति सरकारी नौकरी पर नहीं था।
जींद में होगी बीजेपी की जीत
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जींद पर बीजेपी का फूल खिलेगा और भारी मतों से बीजेपी ही जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने समय पर ही लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होंगे। इस अवसर पर करनाल की मेयर रेनु बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, एसपी एसएस भौरिया, महासचिव योगेंद्र राणा, भाजपा मीडिया प्रवक्ता शमशेर नैन, अशोक भंडारी, रोजगार विभाग की संयुक्त निदेशक दर्शना भारद्वाज, उपनिदेशक सुमन गहलोत, जिला रोजगार अधिकारी नीरज जिंदल व मनोज ग्रोवर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।