फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 24 को सीएम की रैली, जगी विकास की आस

Thu, 21 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बरसों बाद पंचकूला की जनता में एक बार फिर विकास की उम्मीदें जगी हैं। यह उम्मीदें हैं पंचकूला विकास रैली से। उम्मीद यह है कि 24 अप्रैल पंचकूला के लिए एक बड़ा दिन हो सकता है। इस दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंचकूला के विकास की नई इबारत लिख सकते हैं।
विज्ञापन


खुद भाजपा के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से पंचकूला को स्मार्ट सिटी की रेस में शामिल करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए एक बड़े पैकेज की उम्मीद में हैं। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री रैली में इस विधानसभा क्षेत्र के लिए सवा दो सौ करोड़ का पैकेज दे सकते हैं। यह रैली विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के लिए भी अहम मानी जा रही है। जिसमें उनके विधानसभा क्षेत्र का भविष्य तय होगा। 
 
एकदम एक्सक्लूसिव है फारमेट : पंचकूला में होने वाली हरियाणा के मुख्यमंत्री की इस रैली का फारमेट एकदम एक्सक्लूसिव है। रैली में भाजपा द्वारा पंचकूला में डेढ़ साल के दौरान किए गए कार्यों का बखान किया जाएगा। इसके साथ पंचकूला के विकास के लिए भावी योजनाओं की घोषणा भी होगी। 
विज्ञापन

 
सौ बैठक करके इकट्ठे किए ज्ञापन: पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने रैली में भीड़ जुटाने और जनता की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए करीब सौ बैठक की हैं। उन्होंने बैठक करके लोगों ने मांगों के संबंध में ज्ञापन एकत्रित किए हैं। गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होंने साथियों के साथ पंचकूला के प्रत्येक सेक्टर में बैठक की और गांवों में जनसभाएं करके ज्ञापन इकट्ठे किए। भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य भी रैली के लिए प्रयासरत हैं।
 
स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल करने की करेंगे मांग: पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री की रैली के दौरान उनकी कोशिश है कि पंचकूला को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की दौड़ में शामिल किया जाए। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला महामंत्री हरिंदर मलिक,  वरिष्ठ नेता बी बी सिंगल, विशाल सेठ, संजय आहूजा, डी पी सोनी, जिला मीडिया  प्रभारी विकास पाल और सह मीडिया प्रभारी राजेश कौशल और संजीव देशवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंचकूला में भाजपा की भावी योजनाएं: 
- नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नालॉजी की स्थापना
- संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना
- स्मार्ट सिटी की रेस में जोड़ा जाए
- पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया में एमएसएमई एक्ट लागू किया जाए
- सेक्टर-3 की 12 एकड़ जमीन में योग और प्राकृतिक चिकित्सालय का निर्माण
- पंचकूला में आर्कियोलॉजी सेंटर और म्यूजियम की शुरुआत
- पंचकूला में लॉ के इवनिंग लॉ क्लासेज लगाई जाएं
- पीपीपी मोड़ में पंचकूला को स्लम फ्री बनाया जाए
- पंचकूला में हरियाणा रोडवेज का बस डिपो बनाया जाए
- कालका जीरकपुर हाईवे पर अंडरपास बनाया जाए
- सेक्टर-19 का आरयूबी का निर्माण सबसे आवश्यक
- पंचकूला में सेक्टर-20, 21, 26, 27 पर पुल निर्माण
- सिंह चो के ब्यूटीफिकेशन का प्रस्ताव 
- माता मनसा देवी से लेकर सेक्टर-19 तक गंदा नाला कवर करवाने की मांग
- पंचकूला में सेंट्रल लाइब्रेरी का प्रस्ताव
- पंचकूला साइड पर रेलवे स्टेशन का ब्यूटीफिकेशन 
- बूथों पर सर्विस बूथ पर पहली मंजिल की इजाजत
- बरवाला में डिस्पेंसरी, हाई राइजिंग बिल्डिंग के लिए हाईड्रोलिक लैडर 
- बरवाला में अग्निशमन केंद्र की स्थापना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें