फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशवासी अपना इलाज दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में भी करा सकते हैं : सीएम मनोहर लाल

Mon, 24 Sep 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करते हुए सीएम मनोहर लाल
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ प्रदेश में सीएम मनोहर लाल ने रविवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम से कर दिया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ वर्ष 2011 में सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना के अनुसार प्रदेश के 15 लाख 50 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा और 8 श्रेणियों के करीब 80 लाख लोगों को भी लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं इस योजना के तहत मिलने वाले गोल्डन कार्ड से हरियाणा का व्यक्ति दिल्ली के भी प्राइवेट अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज करा सकता है। फिलहाल प्रदेश में इस योजना के तहत 230 अस्पताल जुड़े हैं, जिनमें 72 सरकारी और 158 प्राइवेट अस्पताल में है। मेदांता अस्पताल ने भी इस योजना के तहत गरीब लोगों कों लाभ देने के लिए आवेदन किया हुआ है। इस दौरान राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सहित विधायक व स्वास्थ्य विभाग प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।  

विज्ञापन

अन्य श्रेणियों को भी जोड़ा जाएगा इस योजना में

आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ
सीएम ने कहा कि साढ़े 15 लाख परिवार 2011 की जनगणना के अनुसार है। इस लिए इस योजना में अन्य श्रेणियों के लिए बढ़ाने की घोषणा की, जिनमें भवन एवं सन्ननिर्माण श्रम कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिक, बीपीएल परिवारों के साथ-साथ आजाद हिंद फौज में शामिल सैनिक, हिंदी आंदोलन से जुडे़ परिवारों, द्वितीय विश्व युद्ध तथा 1977 के देश में आपातकाल में जेलों में रहे परिवारों को भी शामिल किया जाएगा।

15 अगस्त से अभी तक 6700 को मिला गोल्डन कार्ड
सीएम ने कहा हरियाणा में 15 अगस्त 2018 से पायलट परियोजना के रूप में आरंभ की थी और 6700 गोल्डन कार्ड जारी कीए गए थे, लेकिन इन गोल्डन कार्ड को अलग रखा जाएगा। 

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का भी किया शुभारंभ
सीएम ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों की परंपरा रही है कि समाज में लोगों के लिए पढ़ाई और दवाई मुफ्त होनी चाहिए। अब देश में शिक्षा और दवाई भी मुफ्त है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इस योजना का ही पार्ट है। 

इसके तहत व्यक्ति को बीमार ही नहीं होने दिया जाएगा और 30 व इससे ज्यादा की उम्र की व्यक्तियों की जांच आशा वर्करों द्वारा कराई जाएगी। पहली नवंबर 2018 तक 30 ऐसे केंद्र खोले जाएंगे। करनाल जिले के सालवन से इसकी शुरुआत की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें