फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल होने वालों के नाम फाइनल, 12-13 को शपथ ग्रहण

Mon, 11 Nov 2019 09:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा की नई भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल फाइनल हो गया है। भाजपा हाईकमान ने भी सीएम मनोहर लाल की नई कैबिनेट को अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से रविवार को दिल्ली में मुलाकात हुई। सीएम पांच दिन से मुलाकात के इंतजार में थे। शाह के निवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन आला नेताओं के बीच बैठक लगभग दो घंटे चली। बैठक के दौरान सीएम ने मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा और निर्दलियों में से मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों के बारे में भी बताया। मंत्रिमंडल में युवा नेताओं के साथ ही अनुभवी चेहरों को भी तरजीह दी गई है। शाह की मुहर के बाद मंत्रिमंडल को 12 या 13 नवंबर को शपथ दिलाई जा सकती है। अभी सिर्फ सीएम और डिप्टी सीएम ही कार्यभार संभाले हुए हैं।

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद ही विभागों का बंटवारा होगा। सूत्रों के अनुसार सीएम सोमवार को पंजाब में हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिसार में रहेंगे। राज्यपाल अपने घर में मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने के लिए 16, 17 नवंबर को बिहार जाएंगे। इसलिए सरकार इससे पहले ही मंत्रिमंडल को शपथ ग्रहण कराने की तैयारी में है। सीएम मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों को लेकर हरियाणा के संघ के नेताओं को भी जानकारी देंगे। मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों को शपथ लेने से ठीक पहले ही मंत्री बनने की सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें