फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा, दो महीने के भीतर पुलिस में सात हजार जवानों की भर्ती

Tue, 02 Oct 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर शहर के महात्मा गांधी चौक पर स्थापित गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्तूबर को देश में दो महान विभूतियों महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। इसलिए यह पवित्र दिन है, जन-जागरण का दिन है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई, इसे हमने बरकरार रखना है। 

विज्ञापन


देश आगे बढ़ता रहे, जो व्यक्ति हमारी एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास करे, उससे सावधान रहना है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पारदर्शी एवं सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक प्रयोग कर व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश के लोगों को भ्रष्टाचार रहित शासन देने की पिछले चार वर्षों में पहल की गई है। उन्होंने कहा कि लगभग 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की पूर्ण पारदर्शिता से भर्ती की गई थी और सात हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती आगामी दो महीनों में कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा मांगी गई सभी मांगों को तुरंत पूरा करवाने का आश्वासन दिया। 

सिखों का पूरा सम्मान करता हूं : खट्टर
डाचर गांव के गुरुद्वारे में न जाने पर सिख समाज के लोगों द्वारा नाराजगी प्रकट करने के सवाल का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे सिख समाज का पूरा सम्मान करते हैं। अगर किसी प्रकार की गलतफहमी है, तो उन्हें मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कार्यक्रमों की अधिकता और समय की कमी के कारण वे गुरुद्वारे नहीं जा पाए थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर ओएसडी अमरेंद्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, योगेन्द्र राणा, मेहर सिंह कलामपुरा, मंडल अध्यक्ष प्रवीन लाठर, जयपाल शर्मा, कविंद्र राणा, शमशेर सिंह नैन, सुनील गोयल, कुलदीप शर्मा, डीसी डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एस.एस. भौरिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें