फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुरुग्राम में हुड्डा ने खोली थी दुकान, सचिवालय की चौथी मंजिल पर बैठाए दलाल'

Mon, 26 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को उनके ही गढ़ में निशाने पर लिया। प्रदेश के सभी 90 हलकों में विकास रैली के अपने लक्ष्य को पूरा करने के मौके पर सांपला में आयोजित सुशासन रैली में खट्टर ने हुड्डा पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के साथ ही जमीनों में घोटाले करने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व सीएम पर अपने ही हलके गढ़ी-सांपला-किलोई में विकास नहीं कराने का आरोप जड़ा। खट्टर ने कहा कि हुड्डा ने विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। बल्कि उन्होंने गुड़गांव में जमीनों को खरीदने व बेचने की दुकान खोल ली थी और सचिवालय की चौथी मंजिल पर दलाल बैठा दिए गए थे। 

वहां कोई भी काम कराना होता था तो मोनू, सोनू, बबलू जैसे दलालों से मिलना पड़ता था। जबकि हमारी सरकार में लोगों के सीधे काम होते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

बटेऊ वाड्रा के लिए खड़ा रहता था हुड्डा: धनखड़

minister OP Dhankar - फोटो : file photo
राजीव गांधी के आगे हाथ जोड़कर हुड्डा को मैने दिलाई थी टिकट
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के आगे हाथ जोड़कर हुड्डा को उन्होंने ही टिकट दिलवाया था। लेकिन उन्होंने सीएम बनकर गुरुग्राम में जमीनों को लूटना शुरू कर दिया। उन्होंने हुड्डा पर जाट कॉलेज में सर छोटूराम की प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाएं लगवाने पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। 

चौटाला कर रहे कृष्णलीला, जेल के नाम से डरे हुड्डा: रामबिलास
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने पूर्व सीएम चौटाला व हुड्डा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हुड्डा से अच्छा तो चौटाला हैं जो ‘कृष्ण नगर’में आराम से कृष्णलीला कर रहे हैं। जबकि हुड्डा अभी जेल भी नहीं गए और वह जेल के नाम से डरकर इधर-उधर भाग रहे हैं। 

बटेऊ वाड्रा के लिए खड़ा रहता था हुड्डा: धनखड़
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि हुड्डा के सीएम रहते हुए कांग्रेस के बटेऊ वाड्रा की गुरुग्राम में आवभगत भी करनी होती थी तो ऐसे में विकास के लिए समय कैसे मिलता। भाजपा में ना सीएम का बटेऊ है और ना पीएम का। इसलिए दोनों बस विकास में लगे रहते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें