फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर मचा सियासी घमासान, अमरिंदर सिंह ने किया ट्वीट, लिखा...

Mon, 31 Dec 2018 09:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर एक राजनीतिक स्टंट है। इसे बढ़ावा देकर भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की निराशाजनक कोशिश कर रही है। सीएम ने कहा कि फिल्म को इस्तेमाल करने की भाजपा की कोशिशें न सिर्फ बचकाना, बल्कि राजनीति से प्रेरित हैं। जिसमें डॉ. मनमोहन सिंह को एक कमजोर और दब्बू पीएम के तौर पर पेश किया गया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने फिल्म का ट्रेलर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर इसका प्रचार किया व महत्वपूर्ण राजनीतिक मौकों पर डॉ. मनमोहन सिंह की आलोचना की गई है। सीएम ने कहा कि भाजपा को अब लोगों का समर्थन छिन जाने की सच्चाई मान लेनी चाहिए क्योंकि इस तरह की घटिया हरकतों से वह वापसी नहीं कर सकती। 

डॉ. मनमोहन सिंह के तीखे आलोचकों को भी उनका कोई अवगुण नहीं मिला और भाजपा अगले माह रिलीज होने वाली फिल्म को इस्तेमाल कर रही है। कैप्टन ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के पीएम रहने के दौरान वह उनसे अनेक बार मिले। जो कि एक महान अर्थशास्त्री, आजाद सोच वाले और फैसले लेने वाले व्यक्ति हैं। 
विज्ञापन


उनका पीएम बनना ही स्पष्ट संकेत था कि पार्टी उनकी योग्यता में विश्वास रखती है। वह कांग्रेस की तत्कालीन प्रधान सोनिया गांधी से डॉ. सिंह को मिली आजादी के गवाह हैं। सोनिया सरकार के मामलों में दखल देने में विश्वास नहीं रखती हैं। कांग्रेस के सीएम होने के नाते उनको अपना काम करने की पूरी आजादी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें